गोंडा, अक्टूबर 29 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। नगर के एक होटल में चिकन के स्वाद पर आपत्ति जताने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि शिकायत करने पर होटल संचालक ने ग्राहक को जान से मारने की धमकी दी। मामले में कुतुबपुर निवासी सौरभ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने होटल संचालक हाजी हारुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ सिंह नगर के होटल में चिकन खाने गए थे। चिकन का स्वाद अजीब लगने पर उन्होंने वेटर से पूछताछ की। आरोप है कि वेटर ने चिकन में दूसरी ग्रेवी होने की बात कही। इस पर सौरभ ने होटल संचालक से जानकारी मांगी तो कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने मामले में धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवा...