गोंडा, जुलाई 20 -- Gonda News: बभनान। थाना छपिया अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा खुर्द में सोमवार सुबह अचानक एक गैस सिलेंडर में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई । कबूतरा देवी पत्नी हरीराम यादव सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया था। इसी बीच अचानक तेज लपट के साथ सिलेंडर फट गया और आग भड़क उठी और छप्पर में आग लग गई । हालांकि तत्काल महिला वहां से भाग कर अपनी जान बचाई और गुहार लगाया। ग्रामीणों ने पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...