Gonda News: चकमार्ग 62 साल बाद अतिक्रमण से मुक्त कराया
गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। ग्राम हटही में करीब 62 वर्षों से अवरुद्ध चकमार्ग को राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण मुक्त करा दिया। राजस्व निरीक्षक ईश्वर शरण तिवारी और क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंचकर चकमार्ग की पैमाइश की। इसके बाद रास्ते की भूमि पर लगाए गए अवैध तार और पिलर उखड़वाए गए। साथ ही ट्रैक्टर से भूमि की जुताई कराकर रास्ते को कब्जामुक्त कराया गया। बताया गया कि चकबंदी वर्ष 1962 से ही रास्ते की भूमि पर अवरोध बना हुआ था। लंबे समय से रास्ता बंद होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। राजस्व टीम की कार्रवाई के दौरान मौके पर पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.