Gonda News: चंदहा नाले पर पुल तैयार, सड़क अधूरी होने से राह दुश्वार
गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। बेलसर ब्लॉक क्षेत्र के चंदहा नाले के नगदही घाट पर वर्षो पहले पुल का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन उससे जुड़ने वाला संपर्क मार्ग आज तक नहीं बन सका। इसके चलते आधा दर्जन गांवों की करीब पांच हजार आबादी पुल का पूरा लाभ नहीं उठा पा रही है। सड़क न होने से ग्रामीणों को दो किलोमीटर की बजाय करीब छह किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। उदवत नगर निवासी पूर्व सैनिक कैलाशधर दूबे ने इस समस्या को लेकर तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय को पत्र भेजकर संपर्क मार्ग का जल्द निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उदवत नगर, भटपुरवा, निहालपुर, हिलालपुर, दुर्जनपुर और चिरेबसना समेत कई गांवों के लोगों के लिए यह मार्ग सबसे सुगम साबित हो सकता है। सड़क के अभाव में पुल अधूरी परियोजना बनकर रह गया है। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.