Gonda News: चंदवतपुर और तिलका डिप पुल पर जलभराव
गोंडा, अक्टूबर 7 -- Gonda News: रामापुर। कटरा बाजार-गोंडा मार्ग पर स्थित चंदवतपुर पुल पर लगातार हुई बारिश के कारण जलभराव की स्थिति हो गई है। पिछले लगभग एक सप्ताह से पुल पर पानी भरा होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर पानी भरा होने के कारण पैदल यात्री और साइकिल सवार जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया की टेढ़ी नदी में उफान के कारण जल भराव की स्थिति है। इसके अलावा, तिलका डिप पुल पर भी भारी जलभराव के कारण राहगीरों और यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gonda News: चंदवतपुर और तिलका डिप पुल पर जलभराव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.