Gonda News: घास काट रहे युवक को डंडे पीटा, जख्मी
गोंडा, जुलाई 25 -- Gonda News: खरगूपुर। खेत में घास काट रहे युवक को डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने तीन अज्ञात सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे से सटे भगवान दीन पुरवा निवासी नीरज तिवारी पुत्र राजू कुमार शुक्रवार की शाम को अपने खेत में घास काट रहा था तभी अचानक फैजान व तीन अन्य अज्ञात लोग खेत में पहुँचे और डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। हल्ला मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.