Gonda News: घाघरा नदी में डिस्चार्ज बढ़ने से बढ़ी धड़कन, केंद्रीय जल आयोग ने किया सचेत
गोंडा, जुलाई 19 -- Gonda News: करनैलगंज, गोंडा, संवाददाता। घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। रविवार को विभिन्न बैराजों से सीजन का सबसे बड़ा डिस्चार्ज छोड़े जाने के बाद नदी का पानी एलगिन ब्रिज पर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। वर्तमान में स्थिति यह है कि नदी मुख्य तटबंध बांध से महज 80 मीटर की दूरी पर बह रही है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग ने इसे लेकर सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह एलगिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.320 मीटर दर्ज किया गया। यह स्तर यहाँ के खतरे के निशान 106.070 मीटर से सिर्फ 0.75 मीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी राइजिंग ट्रेंड दर्ज की जा रही है। इसके विपरीत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.