गोंडा, जुलाई 20 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक थाना क्षेत्र के नारेमहरीपुर गांव में रविवार सुबह एक घर से 18 संपोले (कोबरा के बच्चे) मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घर के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ इतने जहरीले सांप मिलने से परिवार के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर सर्पमित्र ने मौके पर पहुंचकर करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। गांव निवासी मोहम्मद इरफान ने बताया कि रविवार सुबह जब वह सोकर उठे और स्नान करने के लिए जैसे ही वह स्नानघर में गए तो वहां दो संपोले बैठे दिखाई दिए। यह देखकर वह घबरा गए और बाहर निकल आए। इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर भी तीन संपोले नजर आए। घर की तलाशी लेने पर अलग-अलग स्थानों पर और भी संपोले दिखाई देने लगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य भयभीत हो गए और घर से बाहर...