गोंडा, सितम्बर 9 -- Gonda News: मोतीगंज। क्षेत्र के ग्राम छेदाजोत दुर्जनपुर का 20 वर्षीय युवक शिवम पाण्डेय बीते 30 अगस्त को घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष तेजनरायन गुप्ता ने टीम गठित की। युवक को कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। युवक के सकुशल वापस आने पर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...