Gonda News: घर से निकले डेढ़ दर्जन सांप के बच्चे, हड़कंप
गोंडा, जुलाई 25 -- Gonda News: कटरा बाजार, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के अशोकपुर भानपुर के एक मकान में डेढ़ दर्जन सांप के बच्चे निकलने से हड़कंप मच गया। मकान में बने अलग-अलग कमरों से निकले संपोले से परिवार के लोग सहम गए। सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र अरुण कुमार बाबा ने बताया करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 18 सांप के बच्चे का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। परिवार के अशोक कुमार ने बताया गुरुवार देर रात घर के एक कमरे में सांप के बच्चे के परिवार के लोगों ने देखा। इसकी सूचना सर्प मित्र अरुण कुमार बाबा को दी। सर्प मित्र रात में करीब तीन बजे पहुंचे और सभी कमरों को बारीकी से जांच कर घर में कई जगह खुदाई कर सभी सांप के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। घर में बने अलग-अलग कमरों से संपोले निकलने से परिवार के लोग भयभीत हो गए थे। सर्प मित्र अरुण कुमार ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.