Gonda News: घर से निकली युवती लापता, मां-बेटे पर अपहरण की रिपोर्ट
गोंडा, अक्टूबर 16 -- Gonda News: नवाबगंज। घर से निकली युवती लापता हो गई। पुलिस मां-बेटे पर अपरहण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी सोमवार की रात में करीब दो बजे घर से निकल कर कहीं चली गई। सुबह काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। बताया कि अंबेडकर नगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के सादुलपुर निवासी हिमांशु उसकी बेटी से फोन पर अक्सर बातचीत करता था। आरोप है कि उसने अपनी मां अनीता के सहयोग से शादी करने की नीयत से बेटी का अपहरण किया है। एसओ मृत्युन्जय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.