Gonda News: घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मिला छात्र का शव, हत्या का अंदेशा
गोंडा, अगस्त 13 -- Gonda News: टिकरी, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर गांव से घर से कुछ दूरी पर चमनगंज चौराहे पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे 18 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया गया है। शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं युवक के साथ बाइक से गए दो युवक और भी घायल हैं, जिनका इलाज अयोध्या श्री राम अस्पताल में हो रहा है। घायल दोनों युवक बाइक के सामने नीलगाय आ जाने के कारण दुर्घटना में घायल होने का तर्क दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच में जुटी हुई है। पुलिस हत्या व हादसा दोनों पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जाता है कि रामापुर निवासी घिर्राऊ शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस शर्मा बुधवार शाम अपने साथी कुलदीप पुत्र बुद्धि सागर पाठक उम्र 25 वर्ष व विकास पुत्र सुरेंद्र पाठक उम्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.