Gonda News: घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवर व नगदी किया पार
गोंडा, अक्टूबर 10 -- Gonda News: वजीरगंज। क्षेत्र के बेचई पुरवा भगोहर निवासी प्रिंसी सिंह ने थाने पर तहरीर दी है कि बीते गुरुवार की रात में उनके घर में पीछे के दरवाजे से चोर घुस आए। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व बीस हजार रुपये नगदी पार कर दी। पीड़िता ने बताया कि चोरों ने पहले पीछे की बाउंड्री लांघ कर पार किया। उसके बाद आंगन के दरवाजे को बाहर से खोल लिया व घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर वालों को घटना की जानकारी सुबह हुई। एसएसआई वेदराम यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच उप निरीक्षक राजदेव यादव को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.