Gonda News: घर में घुसकर नाबालिग बेटियों से अभद्रता और मारपीट
गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: बालपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर अपनी नाबालिग बेटियों के साथ अभद्रता करने, मारपीट और परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। गोगिया के मजरे की एक महिला ने गांव के ही दबंगों के थाने पर इस आशय की तहरीर दी है। उसके तीन नाबालिग बेटियां हैं। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती है। उसकी अनुपस्थिति में उसके घर के बगल रहने वाले दबंग लोग घर घुसकर उसकी बेटियों से छेडछाड व परेशान करते हैं और विरोध करने पर अभद्रता व मारपीट करते हैं। महिला का कहना है कि इससे उसका परिवार भयभीत है। पीड़िता ने 15 अक्टूबर को कोतवाली देहात पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.