गोंडा, जुलाई 7 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। तरबगंज पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पर से चोरी के 5300 रुपये की नगदी व आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय व सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक की टीम ने यह कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि पांच जुलाई को किंधौरा गांव निवासी कल्पना सिंह किधौरा ने तहरीर देकर घर में घुसकर चोरी की शिकायत की थी। तरबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर भैरमपुर के पास से चोरी के मामले में वांछित आरोपी गीता निवासी तिवारी बाजार गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उस...