गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बंधवा नंदई पुरवा निवासी संध्या वर्मा पुत्री राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि बीते रविवार को बहन के साथ अपने घर पर थी। इसी बीच गांव के सुरेश वर्मा, शुभी वर्मा पत्नी रमेश वर्मा, विद्या पुत्री रामनरेश वर्मा सहन पर आए उसे व बहन राधा को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ व डंडे से मारापीटा। दुबारा मारने पीटने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर परिवार को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...