गोंडा, अक्टूबर 7 -- Gonda News: रामापुर। कौड़िया थाना क्षेत्र के खैरी गांव में मंगलवार की अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए 55 हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित नियाज अहमद के अनुसार, घटना के समय वे परिवार सहित छत पर सो रहे थे। इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने नीचे कमरे की कुंडी खोली और अंदर रखे बक्से को खंगालकर उसमें रखे नकदी व कीमती जेवरात समेटकर फरार हो गए। कौड़िया थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...