गोंडा, नवम्बर 4 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। यात्री सुविधाओं के तमाम दावों के बीच स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री त्रस्त हैं। गोंडा जंक्शन पर बुधवार को 09111 वड़ोदरा-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 12 घंटा 53 मिनट की देरी पहुंची। इसके अलावा 04637 छपरा से अमृतसर एक्सप्रेस 9 घंटा 52 मिनट की देरी से आई। वहीं मुंबई से आने वाली 01079 मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस भी 9 घंटा 42 मिनट लेट रही। ट्रेनों की इस लेटलतीफी का असर केवल एक-दो ट्रेनों पर नहीं, बल्कि पूरे रूट पर देखने को मिला। दरभंगा से शकूरबस्ती जाने वाली 04097 एक्सप्रेस 8 घंटा 49 मिनट, हडपसर से गोरखपुर जाने वाली 01415 एक्सप्रेस 7 घंटा 46 मिनट और गोरखपुर से मुंबई जाने वाली 0180 एक्सप्रेस भी 3 घंटा 57 मिनट की देरी से गोंडा जंक्शन पर पहुंची। इस लेटलतीफी के कारण ट्रेनों के भीतर सफर ...