गोंडा, सितम्बर 22 -- Gonda News: अलावल देवरिया। विकास खंड पंडरी कृपाल के ग्राम पंचायत सिसउर अनदूपुर के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार वर्मा का सोमवार की रात निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। कुछ दिनों से लीवर की समस्या से परेशान थे । संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ से इलाज करवा रहे थे । सोमवार की रात लगभग 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली । मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सिसउर अनदूपुर लाया गया और गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: पंचायत सचिव की हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...