गोंडा, जुलाई 10 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक ने शुक्रवार को सभी ग्राम पंचायत सचिवों व मनरेगा कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी रविवार को वृहद पौधारोपण करने के लिए ग्राम पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित किया। बीडीओ मोनिका पाठक ने बताया कि विकासखंड रुपईडीह के 106 ग्राम पंचायतों में कुल 26 लाख सात हजार 401 पौधे रोपे जाएंगे। ब्लॉक क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत में 2522 पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी सचिवों व प्रशासकों को नर्सरी से पौध उठान करने का निर्देश दिया गया है ताकि पौधरोपण किया जा सके। इसमें एडीओ पंचायत बृजेश पटेल, एपीओ केपी सिंह, दिवाकर पांडे, गुलशन, मनोज श्रीवास्तव, योगेश दूबे, रमेश मिश्रा, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार,प्रिंस मिश्रा, नेहा कुशवाहा, नंदनी मौर्य,...