गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: बेलसर। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई की ओर से शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ। प्रबंधक पूजा सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय, प्रधानाचार्य परिषद जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, जिला मंत्री सहदेव सिंह, जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय, डॉ. पदमनाथ पांडेय, शैलेंद्र प्रताप सिंह मोनू सिंह, पवन गोंडवी व राजेश पांडेय ने विचार रखे। आकांक्षा सिंह, कशिश गुप्ता, लव-कुश, लक्ष्मी और सुहानी मौर्य समेत विजेताओं को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...