गोंडा, अगस्त 28 -- Gonda News: गोण्डा। रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को गोण्डा बस स्टैण्ड व रोडवेज डिपो में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। आरटीओ प्रशासन राजेश कुमार मौर्य, आरटीओ प्रवर्तन आरके सरोज, एआरटीओ आरसी भारतीय ने आरएम व एआरएम के साथ बसों की चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला यात्रियों को सरकार की निःशुल्क यात्रा सुविधा की जानकारी दी। बताया गया कि रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों के साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी फ्री यात्रा की सुविधा दी जा रही है। परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि महिला यात्री और उनके पात्र सहयात्री से टिकट का पैसा न लिया जाए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: रक्षाबंधन पर परिवहन व्यवस्था का निरीक्षण, सुरक्षित यात्रा पर जोर आरटीओ प्र...