Gonda News: गैंगस्टर के आरोपी का लखनऊ में 23 लाख का मकान कुर्क
गोंडा, जुलाई 28 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले की पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर के आरोपी शिवम त्रिपाठी का करीब 23.03 लाख रुपये का लखनऊ में बना मकान कुर्क कर दिया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाने तथा संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के आर्थिक स्रोतों को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। डीएम प्रियंका निरंजन के आदेश पर मंगलवार को एएसपी पूर्वी अजीत कुमार रजक की निगरानी में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के ग्राम भरवारा में आरोपी शिवम त्रिपाठी उर्फ शिवम पण्डित उर्फ मोनू के नवनिर्मित मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। मकान का क्षेत्रफल 89.349 वर्ग मीटर है। इसकी अनुमानित कीमत 23 लाख तीन हजार 445 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.