Gonda News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर नोटिस चस्पा
गोंडा, नवम्बर 24 -- Gonda News: धानेपुर। गैंगस्टर एक्ट के वांछित टीम लीडर के घर पर गांव में पुलिस की ओर से अदालत की ओर से जारी उदघोषणा नोटिस चस्पा कर चेतावनी दी गई है। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के ख्वाजा जोत गांव निवासी युवक मनीष तिवारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हो जो न्यायालय में विचाराधीन है। अदालत की ओर से जारी समन के बावजूद आरोपी पेशी पर हाजिर नहीं हो रहा है इस पर विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है जिसे मंगलवार को टीम के साथ पहुंचकर तामीला कराने का प्रयास किया वह घर पर नहीं मिला इस पर नोटिस चस्पा कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.