Gonda News: गेहूं उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य, दलहन -तिलहन के रकबे में इजाफा
गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले में रबी की खेती को लेकर कृषि विभाग ने वर्ष 2026-27 का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार गेहूं का रकबा कम हुआ है लेकिन उत्पादन बढ़ाने की तैयारी है। वहीं, दलहन और तिलहन की खेती का विस्तार कर किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मसूर, मटर, चना, अलसी, तोरिया और राई-सरसों के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी के साथ उत्पादकता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में जिले में 1,63,824 हेक्टेयर में गेहूं की खेती हुई थी। इससे 6,95,433 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था। गेहूं उत्पादकता 42.45 कुंतल प्रति हेक्टेयर रही। वर्ष 2026-27 में गेहूं का रकबा घटाकर 1,53,462 हेक्टेयर प्रस्तावित किया गया है। हालांकि, उत्पादकता बढ़ाकर 45.85 कुंतल प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.