गोंडा, सितम्बर 21 -- Gonda News: मनकापुर, संवाददाता। गेट पर लटके युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। छोटे भाई आशीष ने ने बताया कि थाना मोतीगंज के महेवा गोपाल गांव निवासी नंदलाल वर्मा (35) रविवार शाम कानपुर जाने के लिए मनकापुर स्टेशन पहुंचा था। नंदलाल कानपुर के एक होटल में काम करता था। उसका भतीजा उसे ट्रेन में बैठाने के लिए स्टेशन तक छोड़ने आया था। ट्रेन में पहले से काफी भीड़ थी। नंदलाल दरवाजे पर लटका हुआ था और अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच स्टेशन से कुछ दूरी पर एपी इंटर कॉलेज के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी शिव कुम...