Gonda News: गुरुनानक से गुड्डूमल चौराहा तक भीषण जाम
गोंडा, सितम्बर 1 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शहर में यातायात व्यवस्था मंगलवार शाम पूरी तरह ध्वस्त हो गई। गुरुनानक चौराहे से गुड्डूमल चौराहा, चौक क्षेत्र, उतरौला रोड, स्टेशन रोड और बड़गांव चौराहा तक भीषण जाम लग गया। शाम को बाजार में भीड़ बढ़ने से वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया और ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शहर में जाम की समस्या से लोग आजिज आ चुके है। सुबह हो शाम उतरौला रोड पर जाम से निकलना दुश्वार है। मंगलवार शाम यह समस्या विकराल हो गई। गुरुनानक से गुड्डूमल चौराहा तक सड़क पर अतिक्रमण और दुकानों के सामने बेतरतीब पार्किंग के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। उतरौला रोड पर सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री से भी जाम बढ़ गया। जाम में एंबुलेंस, महिलाएं और बुजुर्ग घंटों फंसे रहे। कई बाइक सवार जाम से बचने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.