गोंडा, अक्टूबर 28 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। सदर तहसील के ग्राम गिलौली में बुधवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में धान की पैदावार का आकलन करने के लिए चार किसानों के खेतों में क्रॉप कटिंग कराई गई। डीएम ने मौके पर पहुंचकर धान की कटाई कराई और उपज का परीक्षण किया। कृषक रमपता पत्नी वासुदेव के खेत में 28.600 किलोग्राम, राम औतार पुत्र राम अवध के खेत में 32.400 किलोग्राम, अर्जुन प्रसाद पुत्र बदलू के खेत में 17.250 किलोग्राम और सुरेश कुमार पुत्र गंगा राम के खेत में 20.560 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। हर खेत में 43.30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में प्रयोग किया गया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: डीएम ने अपने सामने कराई धान की क्रॉप कटिंग डीएम ने अधिकारियों को क्रॉप कटिंग पारदर्शी तरीके से कराने के निर्देश दिए। इससे जिले की औसत उपज ...