Gonda News: गिरवी सामान वापस न करने पर सर्राफ पर केस
गोंडा, जुलाई 8 -- Gonda News: खरगूपुर। गिरवी सामान वापस न करने पर सर्राफा व्यवसायी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत निधिनगर के गेलपुरवा निवासी माधवराज पुत्र मायाराम मौर्य ने थाने पर तहरीर दिया था कि तीन साल पहले उसने 500 ग्राम चांदी की हंसुली कस्बा खरगूपुर निवासी शिवम सोनी पुत्र राजेन्द्र सोनी के यहां दो हजार रुपये पर गिरवी रखा था। कुछ दिनों बाद रुपये लेकर हँसुली छुड़ाने गया तो उसने रुपये रख लिया और दो दिन बाद हँसुली देने को कहा। कुछ दिन टालमटोल के बाद वह घर छोड़कर भाग गया तभी से वह मिल नहीं रहा है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: बंधक जेवर लेकर भागे दुकानदार को महिला ने खोज निकाला, सौंपी तहरीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.