Gonda News: गांव के तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कराया
गोंडा, सितम्बर 17 -- Gonda News: नवाबगंज। क्षेत्र के साकीपुर गांव के अखंड सिंह ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट, अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार शाम चार बजे अखंड अपने चचेरे भाई मनमोहन सिंह के साथ घर से गांव के चौराहे पर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के अजय सिंह, आयुष सिंह और जितेंद्र सिंह ने दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अखंड सिंह के हाथ और पैर में चोटें आईं, जबकि उनके चचेरे भाई को भी चोट लगने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, तीन पर केस एसओ अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- लाठी- डंडों से मारपीट में तीन के खिलाफ रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.