Gonda News: गांव की युवती को भगा ले गया युवक, केस दर्ज
गोंडा, सितम्बर 7 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र इलाके के एक गांव की युवती को गांव का ही युवक भगा ले गया है। युवती अपने साथ घर से सात थान जेवर भी लेकर चली गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक सहित चार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के मुताबिक उसकी बीस साल की लड़की को दो सितंबर को दिन में एक बजे गांव का रहने वाला एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोप लगाया है कि उसकी लड़की घर में रखा सात थान जेवर भी लेकर चली गई है। आरोप लगाया है कि उसकी लड़की को भगाने में एक युवती व दो महिलाओं ने भूमिका निभाई है। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि युवक कमलेश निषाद, सीमा, पार्वती व बिट्टा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.