Gonda News: गल्ले के दुकान से नकदी और राशन में चोरी
गोंडा, अक्टूबर 9 -- Gonda News: इटियाथोक। इटियाथोक-गोंडा हाईवे पर पारासराय तिराहे पर स्थित गल्ले की दुकान में गुरुवार रात चोरी घुस गए। दुकान में रखा सामान और नकदी उठा ले गये। दुकान मालिक छांगुर ने बताया जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने से पता चला कि गल्ले में रखे 16 हजार चार सौ रुपये, डेढ़ कुन्तल सरसों और एक कुन्तल चावल गायब है। सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम ने तहकीकात की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.