Gonda News: गलत तरीके से संपत्ति दान करने का आरोप, चार नामजद
गोंडा, सितम्बर 30 -- Gonda News: करनैलगंज। पिता की संपत्ति पर कथित रूप से गलत तरीके से नाम दर्ज कराकर बेटी के नाम दानपत्र करने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य सहखातेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परेड सरकार निवासी अनीता यादव का आरोप है कि दुर्गावती ने उनके पिता महादेव की संपत्ति पर अपना नाम दर्ज कराकर 24 जुलाई 2025 को पूरी संपत्ति बेटी कंचन यादव के नाम दान कर दी। मामले में दुर्गावती, कंचन यादव, राजू निवासी सोनहरा और सुरेंद्र कुमार शुक्ल निवासी हरसिंहपुर नामजद हैं। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.