Gonda News: गणेश प्रतिमाओं का पिपरही घाट पर हुआ विसर्जन
गोंडा, सितम्बर 21 -- Gonda News: छपिया, संवाददाता। मसकनवा कस्बे में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। देर रात मूर्तियों को पिपरही घाट के मनवर नदी के तट पर विसर्जित किया गया। गणपति बप्पा मोरिया के नारों के साथ जुलूस अमरुती बाग,इलाहाबाद बैंक स्टेट बैंक सब्जी मंडी चौक चौराहा रेलवे क्रॉसिंग खालेगांव फुटहिया होते पिपरही पहुंचा। कस्बे में कई जगहों पर सिद्ध विनायक की भव्य मूर्तियां सजायी गयी थी। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया गया। नव युवक कमेटी द्वारा कीर्तन किया गया। आरती की गयी।प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ,चौकी मसकनवा सुरेश यादव दल बल के साथ रहे। भंडारे का हुआ आयोजन : नव युवक कमेटी के तत्वावधान में गल्ला मंडी में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.