गोंडा, जुलाई 31 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जनसुनवाई के दौरान डीएम प्रियंका निरंजन ने गंभीर रूप से बीमार महिला की समस्या का तत्काल समाधान कराया।

महिला की बीमारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान विकासखण्ड रूपईडीह के ग्राम भुलईडीह निवासी ज्योतिराज, पत्नी श्री फूल चन्द्र चौधरी, अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्या लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुईं। अवगत कराया कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं, जिसके कारण उन्हें नियमित रूप से महंगी दवाइयों का सेवन करना पड़ता है तथा समय-समय पर डायलिसिस भी करानी पड़ती है।

आर्थिक स्थिति आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण उनके लिए इलाज का खर्च वहन करना बेहद कठिन हो गया है। बताया कि उनके पास ऐसा कोई साधन नहीं है, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके।

डीएम का त्वरित निर्णय महिला...