Gonda News: खोए हुए 251 फोन बरामद कर लोगों को सौंपे
गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले की 17 थानों की पुलिस एवं सर्विलांस सेल की टीम ने खोये हुए 251 मोबाइल फोनों को बरामद कर लोगों को सौंपे हैं। पुलिस के इस कार्य को शारदीय नवरात्रि पर जिले के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है। पुलिस का दावा है कि पिछले माह में सीईआईआर पोर्टल दर्ज 603 मोबाइल में से कुल 251 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब पचपन लाख बाइस हजार रुपए आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम एवं समस्त थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.