Gonda News: खेत में बिछे तार में प्रवाहित करंट चपेट में आने किशोरी की मौत
गोंडा, जुलाई 27 -- Gonda News: वजीरगंज (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के थानाक्षेत्र के परसापुर महडौर ग्राम पंचायत के लल्लन पुरवा मजरे में सोमवार सुबह खेत में बिछे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। लल्लनपुरवा निवासी ननकन ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह उनकी 17 वर्षीय पुत्री अफसाना की करंट लगने से मौत हो गई। पीड़ित पिता के अनुसार अफसाना सुबह शौच के लिए मक्के के खेत गई थी। इसी दौरान खेत में लगे नंगे तार के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव के एक व्यक्ति ने अपने मकई के खेत में केवल बिछाकर खेत में तार लगा रखा था। अफसाना की शादी अभी नहीं हुई थी। परिवार में माता-पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.