Gonda News: खुले में मांस-मछली की बिक्री से बढ़ा जनाक्रोश, हटाने की मांग
गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: रामापुर। स्थानीय टेढ़ी नदी पुल के पास धड़ल्ले से हो रही मांस और मछली की खुलेआम बिक्री से राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। कौड़िया और कटरा बाजार थाने की सीमा पर स्थित होने के कारण दुकानदार सीमा विवाद का फायदा उठाकर बिना लाइसेंस अवैध दुकानें चला रहे हैं। पुल से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं इससे आहत हो रही हैं। क्षेत्रीय निवासी राम ललन प्रमोद कुमार आदि ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए इन दुकानों को रामापुर-कटरा मार्ग से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.