Gonda News: खुरपका-मुंहपका से बचाव को निःशुल्क टीकाकरण शुरू
गोंडा, जुलाई 22 -- Gonda News: गोण्डा/वजीरगंज, हिटी। पशुपालन विभाग की ओर संचालित खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग की रोकथाम के लिए निःशुल्क टीकाकरण अभियान के विशेष वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पशुधन किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है और समय पर टीकाकरण से संक्रामक रोगों से बचाव संभव है। डीएम ने पशुपालकों से अपने सभी गोवंश और महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण कराने की अपील की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ शशि कुमार शर्मा ने बताया कि विभागीय पशु चिकित्सकों और पैरावेट कर्मचारियों की टीमें गांव-गांव पहुंचकर निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, स्वच्छता और वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: एफएमडी टीकाकरण अभियान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.