गोंडा, अगस्त 31 -- Gonda News: खरगूपुर,संवाददाता। थानाक्षेत्र के कमड़ावा के दूबे का पुरवा में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने डंडे से मारकर पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने गले में फंदा डालकर छज्जा से बांध कर लटका दिया था। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि पत्नी की हत्या कर साक्ष्य को छिपाने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को कोमल उर्फ नीतू के मामा उसरैना के भगवती पुरवा निवासी संगम लाल ने उसके पति गोबिंद लाल, देवर हरिकेश, लल्ला, चाचा राधेश्याम और चाची के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश, हत्या का आरोप आरोप लगाया था कि उनकी भांजी कोमल को मारकर साड़ी के सहारे छज्जे से लट...