Gonda News: खाद वितरण के लिए बीडीओ ने दिए निर्देश
गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: रुपईडीह। नवागत बीडीओ मोनिका पाठक ने सोमवार को ग्राम पंचायत हरखापुर में नाली विवाद एवं साधन सहकारी समिति बनगाई पर खाद वितरण का निरीक्षण कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मामले में कुछ लोगों ने समाधान दिवस में शिकायत की थी। उन्होंने साधन सहकारी समिति बनगाई पर खाद वितरण का निरीक्षण कर स्टाक सत्यापन कर सचिव मदन मोहन तिवारी को सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसमें एडीओ पंचायत गिरिजेश पटेल,जेई आशीष मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अरविंद तिवारी, ग्राम प्रधान आनंद मोहन मिश्रा, रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: भाकिमयू ने समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.