Gonda News: खाद बिक्री के 50 लाख डकारने वालों पर कसा शिकंजा
गोंडा, जुलाई 21 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। साधन सहकारी समितियों में खाद बिक्री से प्राप्त करीब 50 लाख रुपये की सरकारी धनराशि जमा न करने वाले पूर्व सचिवों पर अब कानून का शिकंजा कसने जा रहा है। सहकारिता विभाग ने जिले के 30 सेवानिवृत्त सचिवों को अंतिम नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर बकाया राशि सरकारी खाते में जमा करने का निर्देश दिया है। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी रकम जमा नहीं होने पर संबंधित पूर्व सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही राजस्व वसूली और अन्य विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रविशंकर चौधरी ने बीते 18 जुलाई को जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि वित्तीय अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- खाद बिक्री के 50 लाख डकारने वालों पर कसा शिकंजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.