गोंडा, अगस्त 29 -- Gonda News: गोण्डा। पंडरी कृपाल क्षेत्र में गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग से खरहटिया गांव तक वर्ष 2006 में बनी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क की बदहाली से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्द कुमार आनन्द ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर विशेष मद से बजट स्वीकृत कर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में मार्ग की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आवागमन के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...