गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। अवैध खनन के दौरान खान विभाग की टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में करनैलगंज पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों को वीवी सिंह पुलिया के पास से पकड़ा। गौरतलब है कि 31 जुलाई की रात करीब एक बजे ग्राम बटौरा बख्तावर सिंह के पास खान अधिकारी अभय रंजन टीम के साथ औचक निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली से बिना अनुमति मिट्टी का खनन व परिवहन होता मिला। दस्तावेज मांगने पर चालक कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपितों ने टीम के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की और जेसीबी से अधिकारियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- खान अधिकारी पर जानलेवा हमले में तीन गिरफ्तार बाद में चालक व अन्य...