Gonda News: खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से 21 भेड़ों की मौत
गोंडा, अगस्त 21 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द गांव के अगमपुर गडरियन पुरवा में गुरुवार की रात सात बजे के आसपास भेड़ो के लिए बनाए गए बाड़े और छप्पर के पास लगे खंभे में करंट उतर आया। उतरे करंट की चपेट में आने से 21 भेड़ों की मौत हो गई। गड़ेरिया ने पुलिस को घटना की सूचना दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पशु पालक तेजई पाल ने बताया कि बाड़े के पास स्थित बिजली के खंभे से होकर गुजर रही हाइटेंशन लाइन में शाम सात बजे जोरदार शार्टशर्किट होने लगी । यह शार्टशर्किट करीब पांच मिनट तक लगातार होती रही। इसी दौरान खंभे में करंट उतर आया। उतरे करंट की चपेट में आने से छप्पर में बंधी 21 भेड़ों की मौत हो गई। इस घटना में पशुपालक को करीब 2 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। पशुपालक के बेटे रमेश पाल ने इसके पहले भी बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.