Gonda News: क्षेत्र पंचायत निधि का जनहित के कामों में उपयोग: डीएम
गोंडा, सितम्बर 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत निधि की स्वीकृति एवं जनकल्याण और ग्रामीण विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रशासक, खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने विकास योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की बात कही। जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत निधि से प्रस्तावित कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता, प्राथमिकता और जनहित को ध्यान में रखकर किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता मिले, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों को सीधे मिल सके। स्वीकृति से लेकर कार्य पूर्ण होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.