गोंडा, सितम्बर 26 -- Gonda News: गोंडा। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास कुमार ने गोंडा स्टेशन का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने यात्री हाल की स्थिति देखी। इसके बाद में उन्होंने टिकट काउंटर पर यात्रियों से बातचीत करके स्थिति की जानकारी ली। क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर प्लेटफार्म नंबर पांच तक निरीक्षण करके यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां कमियां देखने को मिली। वहां तत्काल उन्होंने सुधार के निर्देश जारी किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...