Gonda News: कोतवाली जाने के संपर्क मार्ग पर गड्ढे और जलभराव से लोग परेशान
गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। तहसील परिसर के सामने स्थित कोतवाली तक जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। गोंडा-लखनऊ फोरलेन से करीब 250 मीटर अंदर स्थित इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, कीचड़ और जलभराव होने से लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। लगातार हो रही बारिश ने सड़क की हालत और अधिक खराब कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समय पहले गड्ढों में मिट्टी डलवाकर सड़क को समतल कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन बारिश के चलते मिट्टी बह गई और पूरा मार्ग दलदल में तब्दील हो गया। ऐसे में कोतवाली आने वाले फरियादियों, पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रेलवे अंडरपास में भरा बरसात का पानी दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.