गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक घोटाले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने दो आरोपियों की अपराध से अर्जित 21 लाख से अधिक की सम्पत्ति कुर्क की है। इससे पहले भी पुलिस कई आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क कर चुकी है और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है। दो आरोपियों की 21 लाख से अधिक की सम्पत्ति कुर्क : शुक्रवार को प्रशासन ने आरोपी शिवाकान्त वर्मा पुत्र राजितराम व गीता देवी पत्नी शिवाकान्त वर्मा की अपराध से अर्जित करीब 21,72,000, की कुर्की की कार्यवाही की है। बताया जाता है कि इस मामले में अपराध के माध्यम से अर्जित सम्पत्ति के सम्बन्ध में न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खण्ड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां से आदेश पारित किया गया था । उस आदेश के अनुपालन में डीएम ने ...