Gonda News: कॉलेज में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: बभनान, संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रेया मिश्रा और गौरी मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनिल कुमार उपाध्याय ने देवी भजन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया। छात्रा पारुल पाठक ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में चाँदनी राव ने गुरु भजन , डॉली एवं लक्ष्मी शर्मा ने अवधी लोकगीत राम जी से पूछे जनकपुर की नारी की प्रस्तुति से लोकसंस्कृति की मधुर छटा बिखेरी। छात्र सत्यम सिंह ने अनुप्रास अलंकार पर आधारित रैप सॉन्ग प्रस्तुत किया। छात्रा अर्चना शर्मा ने कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया गीत के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.